फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा में खाद गोदाम की मरम्मत शुरू, खर्च होंगे 28 लाख

Mon, 13 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के केन यूनियन परिसर में खाद गोदाम का मरम्मत कार्य आरंभ हो गया है। इसके लिए शासन की तरफ से 28 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इसके बनने से यूनियन से जुड़े किसानों को सहूलियत मिलेगी और रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता वर्षभर बनी रहेगी।
विज्ञापन


केन यूनियन प्रशासन की मुताबिक खाद गोदाम के तैयार हो जाने से एक लाख किसानों के जरूरत की उर्वरक मिलेगी। उन्हें कहीं इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गोदाम में रबी व खरीफ की फसल में प्रयुक्त यूरिया, एनपीके, डीएपी व पोटाश सहित अन्य खादों का सुरक्षित भंडारण हो सकेगा। इसके लिए लंबे समय से तहसील स्तरीय खाद गोदाम बनवाने की मांग चली आ रही थी। लेकिन विभागीय अड़चन के चलते निर्माण नहीं शुरू हो पा रहा था। इसके निर्माण शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल है। किसान सुनील दत्त शाही,अजय प्रकाश मिश्र,अशोक कुमार,संजीव यादव ने कहा कि केन यूनियन में खाद गोदाम के तैयार होने से उर्वरक की मारामारी से राहत मिलेगी। रबी व खरीफ की फसलों की खेती के लिए जरूरी रासायनिक उर्वरक समय पूर्व भंडारण होने से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें