फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : पेट्रोल पंपों पर सामान्य हुए हालात, नहीं दिखी वाहनों की भीड़

Sun, 29 Mar 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एनएच 28 स्थित महुआरी में दो पहिया वाहन में तेल भरता कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले में ईंधन को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच शनिवार को मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पेट्रोल पंपों पर तेल की लंबी कतारें कम हुई हैं और वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली। कहीं पर भी पूर्व के दो दिनों की तरह वाहनों व लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दी। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारी भी राहत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की रेट में वृद्धि और नहीं मिलने के अफवाहों के बीच बीते बुधवार दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, यह सिलसिला बृहस्पतिवार को इतना गहरा गया कि तमाम जगहों पर पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में तेल की बिक्री की गई। पेट्रोल पंपों पर पहुंचने वाले ग्राहक अपने वाहनों के टैंकों को फुल कराते रहे व नहीं मिलने के अंदेशा पर गैलन,डिब्बे व ड्रम तक लेकर पहुंच गए और जरूरत से अधिक खरीदारी की। इसको लेकर प्रशासन बृहस्पतिवार को जब जिले भर में पेट्रोल पंपों पर दौरा कर लोगों को बताया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है तो कुछ हालात में सुधार हुआ लेकिन देर शाम तक पंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही,इसके चलते करीब जिले के 50 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई हो गए,लेकिन कुछ ही घंटों में आपूर्ति होने से फिर पंप चलते हुए नजर आए। ईंधन को लेकर उठे अफवाह पर शुक्रवार को करीब-करीब हालात सामान्य होता दिखाई दिया। इसका असर शनिवार को साफ दिखाई दिया कि हाईवे के किनारे संचालित पंपों पर पूर्व जैसे ग्राहक वाहनों में तेल भरवाते हुए दिखाई दिए।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे एनएच-28 के किनारे महुआरी में संचालित एचपी पेट्रोल पंप के प्रबंधक सौरभ ने बताया कि 60 हजार लीटर क्षमता है। बुधवार व बृहस्पतिवार को हालात काबू में नहीं थे। कारण कि हर कोई वाहन की टंकी फुल करा रहा था तो कुछ लोग बड़े-बड़े प्लास्टिक के पात्र को भरवाने के लिए मारामारी कर रहे थे। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्याप्त मात्रा में ईंधन है।
विज्ञापन

11:30 बजे हाटा के आगे पगरा गांव के सामने संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बिल्कुल भीड़ नहीं थी। एक-एक कर ग्राहक पहुंच रहे थे और उनके वाहनों में तेल भरा जा रहा था। कर्मचारी जनार्दन ने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार की हालात बहुत ही खराब थे। कोई किसी की सुन नहीं रहा था। समझाने के बाद मारपीट करने के लिए उतारू हो जा रहे थे। अब माहौल सामान्य है।
11: 40 बजे पिपरही भड़कुलवा के पास संचालित एचपी पेट्रोल पंप पर भी हालात पहले जैसे रहा। यहां तैनात कर्मचारी सुरेश ने बताया कि क्षमता 60 हजार लीटर की है। कंपनी की तरफ से लगातार आपूर्ति हो रही है। फिलहाल बुधवार व बृहस्पतिवार से अब हालात बिल्कुल ठीक हैं। अफवाह के चलते लोग अपने वाहनों के टैंक फुल करवाने में जुटे रहे। इससे दो दिनों तक मुसीबत झेलनी पड़ी है।

एनएच 28 स्थित महुआरी में दो पहिया वाहन में तेल भरता कर्मचारी।संवाद

एनएच 28 स्थित महुआरी में दो पहिया वाहन में तेल भरता कर्मचारी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें