फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : हाटा में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेंगी प्रमुख सड़कें

Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जर्जर हो चुकी सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के नागरिक लंबे समय से खराब सड़कों के कारण परेशानी झेल रहे थे। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते थे। आवागमन में दिक्कत होती थी। पालिका प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है। प्रस्तावित कार्यों के तहत मुख्य बाजार चौराहे से सम्मत स्थान तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कप्तानगंज चौराहे से मुख्य बाजार तक पिच सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा शर्मा फोटो के सामने से फहद होते हुए करमहा रोड तक सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बाजार क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि नगर की कई सड़कें काफी पुरानी हो चुकी हैं। इन्हें नए सिरे से बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें