फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण में सुलह : पति-पत्नी फिर साथ लौटे

Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के प्रयास से एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। पांच वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी ने आपसी सहमति से फिर साथ रहने का निर्णय लिया और प्राधिकरण से एक साथ विदा हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरिता की शादी वर्ष 2008 में अजय यादव के साथ हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। दोनों के बीच करीब पांच वर्ष पहले विवाद हो गया था, जिसके बाद वे अलग रह रहे थे। पीड़िता 19 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंची थी, जहां प्री-लिटिगेशन मामले के रूप में प्रार्थना पत्र दर्ज किया गया। इसके बाद सचिव एवं अपर सिविल जज (सीडि) भुवन द्वारा नोटिस जारी कर 22 मई की तिथि तय की गई। निर्धारित तिथि पर दोनों पक्ष मध्यस्थता केंद्र में उपस्थित हुए, जहां सचिव ने स्वयं दोनों को आमने-सामने बैठाकर करीब दो घंटे तक समझाया। लगातार प्रयासों के बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर रिश्ते को नया जीवन दिया। इस दौरान मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें