फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरसीसी सड़क से सुगम होगा आवागमन नाली बनने से जलभराव से मिलेगी निजात

Tue, 24 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में सड़क और नाली निर्माण पर करीब एक डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे मोहल्ले वालों को आवागमन में काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। वहीं बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में किसान चौक से सुभाष चौक को जाने वाली नगर की पटरी को 200 मीटर आरसीसी सड़क और दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण कराया गया जाएगा। इसके निर्माण हो जाने से करीब दस हजार की आबादी को लाभ होगा। इसकी मांग काफी दिनों से लोग कर रहे थे। इसके अलावा इसी वार्ड में 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और दोनों तरफ पक्की नाली का निर्माण कार्य होगा। वार्ड नंबर सात काशीराम में 300 मीटर सड़क का नाली के साथ निर्माण होना है।
नगर पंचायत के इन वार्डों में होने वाले निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। नाली और सड़क नहीं होने के कारण मोहल्ले वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें