खड्डा। युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ छह महीने तक दुष्कर्म किया। युवती जब शादी के लिए दबाव बनाई तो युवक टालमटोल करने लगा। युवती जब युवक के घर पहुंचकर पूरी बात बताई तो युवक के घर वालों ने भी शादी करने से मना कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए युवती और युवक एक-दूसरे से संपर्क में आए। दोनों में नजदीकी बढ़ गई। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर होटल और कस्बे के कई स्थानों पर बुलाता था और दुष्कर्म करता था। बीच में कई बार शादी के लिए बोली तो टालता रहा। कुछ दिन पहले दबाव बनाने पर युवक टालमटोल करने लगा और शादी से मुकर गया और मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद युवती युवक के घर पहुंची और युवक की करतूत को बताते हुए शादी की बात कही।
युवक के घर वाले यह सुनकर भड़क गए और किसी भी कीमत पर युवक की शादी नहीं करने की बात कह दरवाजे से खदेड़ दिया। इसको लेकर गांव के कई लोगों ने शादी की बात युवक के परिजनों से कही लेकिन, युवक के माता-पिता तैयार नहीं हो रहे हैं। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि थाने पर मामला पहुंचा होगा। अभी संज्ञान में नहीं हैं। अगर युवती तहरीर दी है तो मामले की जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।