फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बालिका के दादा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार को उनकी चार वर्षीय पौत्री घर में अकेली थी। घर के लोग किसी कार्य से चले गए थे। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे घर में बालिका को सुनसान पाकर गांव का ही 22 वर्षीय युवक पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद परिजन घर आए तो घटना की जानकारी हुई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़ित बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। सीओ कसया पीयूष कांत राय ने बताया कि बालिका के दादा की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें