फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी का हुआ मेडिकल

Tue, 24 Jun 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किया। पीड़ित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि पहले दिन पुलिस कार्रवाई के बजाए टरकाने लगी। एसपी से शिकायत करने की बात आई तो केस दर्ज की। कसया के एक गांव में 19 जून की देर शाम को किशोरी गांव के बाहर गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी धीरज पहुंचा और उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया। घर वालों से बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। घर पहुंची पुलिस को परिजनों ने युवक की करतूत को बताया। परिजन उसे लेकर कसया थाने पर पहुंचे, जहां कार्रवाई के बजाए पुलिस टाल मटोल करने लगी। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की बात परिजन कहे तो आनन-फानन में पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें