फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राम वनवास की कथा किया मंचन

Sat, 25 Apr 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में आयोजित रुद्र महायज्ञ के पांचवे दिन साकेत सदन रामलीला मंडली अयोध्या धाम की तफ से रामलीला का मंचन हुआ। इसमें रामलीला कलाकरों ने श्रीराम वनवास कथा का मंचन किया।
विज्ञापन

रामलीला का मंचन सीताराम की आरती से हुआ। इसके बाद माता कैकेयी कोप भवन में चली जांती हैं। वहां पहुंचे राजा दशरथ से वे अपने दो वर मांगती हैं। पहल वर राम को वनवास और दूसरा वचन भरत को अयोध्या का राज्य। इसकी जानकारी होने पर श्रीराम सहर्ष वन जाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
इस दौरान शुभेंदु वेदांती त्रिपाठी, प्रभुनाथ मिश्र, रामप्रवेश मिश्र, अशोक सिंह, उमेश सिंह, ध्रुवनारायण सिंह, दिनेश सिंह, प्रभुनाथ मिश्र, जितेंद्र यादव, सत्यम चौबे, पवन सिंह, अमरनाथ यादव, प्रवीण सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें