रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, ब्रजेश बने महामंत्री
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज अधिवक्ता संघ का चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। इसमें रामेश्वर प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, ब्रजेश पांडेय महामंत्री एवं राकेश कुमार राय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर जीत की बधाई दी।
शुक्रवार की शाम तक चला यह चुनाव भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। मतदान के बाद दिन के तीन बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को 78, हरिहर कुशवाहा को 29 एवं दयाशंकर सिंह को 25 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए ब्रजेश कुुमार पांडेय को 79, जाबिर अली को 33 एवं उमेश वर्मा को 19 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार राय को 72 एवं अवनीश कुमार मिश्र को 60 मत प्राप्त हुए। इस तरह रामेश्वर प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, ब्रजेश पांडेय महामंत्री और राकेश कुमार राय उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल राय, दीपक राय, मनेंद्र प्रसाद, रामआशीष कुशवाहा, सज्जाद अली एवं संतोष कुमार गुप्ता निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी हारुन अली, अरविंद कुशवाहा, हरिकेश पांडेय, विभूति यादव एवं रामेश्वर ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।