मथौली। क्षेत्र के गांव भैसही में शुक्रवार से आयोजित मानस पाठ काे शनिवार को विश्राम दिया गया। हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
आचार्य सुरेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श समाज के लिए अनुकरणीय है। इसके आयोजन से लोगों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पंडित विनोद उपाध्याय, जनार्दन पति त्रिपाठी, बेद प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश, सूर्यप्रकाश, रिंकी देवी, देव त्रिपाठी, गुड़िया देवी, सर्वेश्वरी देवी, विमला देवी, रितेश त्रिपाठी, जया देवी, मधुसूदन त्रिपाठी, ज्ञानशीला देवी, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद