फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजेश आर्या हत्याकांड ः युवती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। जमीनी विवाद के दौरान थाना क्षेत्र के बहिराबारी निवासी युवक राकेश आर्या (19) की हत्या के आरोप में एक युवती सहित तीन आरोपियों कों पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया जमीनी विवाद में मृतक राकेश आर्या के हत्या आरोप में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बहिराबारी निवासी एक युवती व रंजीत आर्या पुत्र छोटेलाल व छोटेलाल पुत्र दुखी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन

विवादित जमीन में शव जलाने पर अड़े परिजन, पुलिस के समझाने के बाद माने : थाना क्षेत्र के बहिराबारी गांव में जमीन के विवाद में युवक की हत्या के बाद दूसरे दिन भी गांव में तनाव रहा। परिजन सुबह शव का दाह संस्कार विवादित जमीन करने और एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मामला बढ़ता देख पुलिस के समझाने के करीब तीन घंटे बाद शव को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट पर लेकर गए। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बहिरावारी गांव में जमीन विवाद में बृहस्पतिवार सुबह पटीदारों ने दरवाजे पर चढ़कर राकेश आर्या (19) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए मृतक की मां और बहन की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। राजकोकील के पटीदार सुभाष से जमीन का विवाद काफी दिन से चल रहा था।
कुछ दिन पूर्व गांव के लोगों की मौजूदगी में पंचायत कर विवाद को खत्म कराया गया था। दोनों पक्ष ने आबादी के जमीन की अदला-बदली कर ली थी। इसके बाद आरोपी पक्ष ने अपने हिस्से की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराकर कब्जा कर लिया। राजकोकील का परिवार भी अपनी जमीन के कुछ हिस्से पर निर्माण करा चुका था। पंचायत के बाद हिस्से में मिली जमीन पर भी निर्माण कार्य की तैयारी थी लेकिन विपक्षी काम नहीं करने दे रहे थे।
विज्ञापन

इसे लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद शुरू हो गया। इसी कारण बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सुभाष, उसका बेटा डब्लू व सुभाष के भाई छोटेलाल,उसके बेटे रंजीत, राजन व सुभाष की बेटी लाठी-डंडा से राजकोकील कर दरवाजे पर पहुंच कर उसके बेटे राकेश आर्या के पेट व शरीर के कई हिस्सों में चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायलों को पड़ोस के लोगों ने तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। देर शाम युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने अंधेरे का हवाला दे अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।
कई दौर के बातचीत के बाद भी सफलता नहीं मिली और परिजन शुक्रवार सुबह अंतिम के लिए राजी हुए, लेकिन शुक्रवार सुबह परिजनों का विचार अचानक बदल गया और एसडीएम तमकुहीराज व पंचायत में दी गई अपने हिस्से की जमीन पर युवक के दाह-संस्कार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस व स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद करीब नौ बजे परिजन राजी हुए और गांव स्थित श्मशान घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिए। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दें रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें