फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रैली निकालकर स्वगणना के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में सोमवार को जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता रैली निकालते छात्र-छ
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के मंगलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को जनगणना-2027 के तहत स्वगणना के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने ''सही गणना-सशक्त भारत'', ''घर बैठे स्वगणना कराएं, देश के विकास में हाथ बंटाएं'' और ''आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, स्वगणना को सफल बनाएं'' जैसे नारों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक मोलई प्रसाद प्रजापति ने अभिभावकों से घर बैठे स्वगणना करने और अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इसमें प्रत्येक परिवार की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें