पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के रायपुर भैसही निवासी एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। मृतक वहां एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। उनके मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मचा हुआ है।
37 वर्षीय पप्पू प्रसाद मुंबई के एक नील फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बुधवार की सुबह बेहोश होकर वे कमरे में गिर पड़े। साथ में रहने वाले साथियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी घर पहुंचते ही बच्चे और पत्नी बिलखने लगे। पिता जंत्री प्रसाद परिवार और गांव के कुछ लोगों को साथ शव लाने के लिए मुंबंई निकल गए हैं।