फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आनंद विहार एक्सप्रेस के रूप में मिली दूसरी ट्रेन

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दिल्ली जाने वाली छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस के रूप से दूसरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की मंजूरी मिली है। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार से 10 फेरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए और प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए चलेगी। इसके पहले सप्ताह में दिल्ली के लिए दो दिन चलने वाली 05305/05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का संचालन मिली थी।
विज्ञापन

गर्मी मे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी रूटोंं पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर पहले से चल रही छपरा-अमृतसर और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के अलावा दूसरी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, छपरा-उधमपुर और लालकुआं-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन चलाने को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें