फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गदा, त्रिशूल के साथ 'पुष्पा' पिचकारी डिमांड में

Thu, 26 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर में होली की तैयारी को लेकर पिचकारी की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। रंगों के पर्व होली में अब कुछ दिन बचे हैं। बाजारों में भी होली की रौनक छाने लगी है। रंग-गुलाल, कपड़े व पिचकारी आदि की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। इस होली में गदा, मोदी, हथौड़ा, पुष्पाराज झुकेगा नहीं, त्रिशूल, पिट्ठू बैग, पेंसिल,तोंता, मुर्गा टैंक वाली पिचकारी और हर्बल गुलाल की खूब डिमांड हो रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद होली का त्योहार है और लोगों में अभी से उत्साह नजर आ रहा है। इस बार केमिकल वाले रंगों की बजाय हर्बल गुलाल और टैंक पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों का रुझान अब त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों की ओर बढ़ा है। कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और नई-नई डिजाइन के पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री जोरों पर है। दुकानदार बंटी गुप्ता, गुड्डू केसरवानी, संतोष केसरी ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर होने की उम्मीद है। त्योहार की उमंग और बाजार की चहल-पहल से साफ है कि इस बार होली का रंग और भी ज्यादा चटख रहने वाला है।युवाओं को इस समय बैगी जींस व प्रिंटेड शर्ट खूब भा रही हैं। बाजार में दुकानों पर कई रंगों के बैगी जींस की भरमार है। शहर के तिलक चौक के निर्मल किशोर अग्रवाल, गुदरी के बाजार सैफ अली ने बताया कि बैगी जींस लंबी मोहरी वाला जींस होता है, इस समय यही चलन में है। इसी तरह प्रिंटेट शर्ट भी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

-
हल्दी, चुकंदर व अरारोट वाले हर्बल गुलाल पहली पसंद

बाजार में इस समय हर्बल गुलाल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए हर्बल गुलाल के प्रयोग की बात कर रहे हैं। हल्दी, चुकंदर के रस व अरारोट वाले हर्बल गुलालों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें