फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर रामनगर-पाटलीपुत्र साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। ट्रेन सात से 22 नवंबर के बीच तीन फेरे लगाएगी। 05080/05079 नंबर की यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रामनगर से और रविवार को पाटलीपुत्र से चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05080 प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होगी। यह काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए रात 9:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद रात 11 बजे कप्तानगंज, 11:46 बजे पडरौना, अगले दिन रात 12:30 बजे तमकुहीरोड और रात 1:10 बजे थावे पहुंचेगी। यहां से आगे बढ़ते हुए सुबह 7:35 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05079 प्रत्येक रविवार को सुबह 9:45 बजे पाटलीपुत्र से रवाना होगी। यह दिघवारा, छपरा ग्रामीण, मढ़ौरा, मशरक, दिघवा दुगौली और गोपालगंज होते हुए शाम 3:55 बजे थावे पहुंचेगी। यहां से शाम 5:20 बजे तमकुहीरोड, 6:07 बजे पडरौना, 6:50 बजे कप्तानगंज और रात 8:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद रामनगर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें