संतकबीरनगर। बिजली निगम के कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने संविदा कर्मियों की छंटनी पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि कर्मचारी विरोधी कदम है। त्योहारों के मद्देनजर जहां एक ओर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
वहीं, दूसरी ओर इस तरह की छंटनी से बिजली कर्मियों का मनोबल गिर रहा है और उनमें भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। इस अवसर पर अनंत कुमार, अशोक पाल , नारायण चंद चौरसिया, सूरज प्रजापति, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहे। संवाद