फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उत्पीड़न का करें विरोध, पुलिस देगी साथ

Sat, 21 Mar 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पटहेरवा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को कस्बे में जगह-जगह छात्राओं व महिलाओं को जागरूक कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं को पंफ्लेट देकर किसी भी तरह का उत्पीड़ने होने पर हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राएं और महिलाएं निर्भीक होकर अपना कार्य करें। स्कूल और बाजार जाते समय अथवा कार्य स्थल पर यदि किसी भी तरह का उत्पीड़न हो, तो डरें नहीं। उसका प्रतिकार करें। इसके बाद भी स्थिति सामान्य नहीं होता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस पहचान छिपाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करेगा। उपनिरीक्षक विशाल कुमार ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं को 1090, 1098, 1930, 1112, 1076, 101 व 108 नंबर की हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि इन नंबरों का प्रयोग घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ या अन्य किसी भी प्रकार के महिला उत्पीड़न के समय किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सिपाही दौरान ऊषा अग्रहरि, संजय सिंह, नीरज खरवार, राहुल कुमार, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें