फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
बरवा पूर्दील गांव में कब्रिस्तान भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन

- बरवा पूर्दिल गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। बरवा पूर्दिल गांव के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटवाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे ग्राम प्रधान विनोद कुशवाहा ने कहा कि 2017 में तत्कालीन सचिव सुनिता, हलका लेखपाल पुरषोत्तम सिंह और ग्राम प्रधान सुमन देवी ने गांव की खुली बैठक में कब्रिस्तान की भूमि का प्रस्ताव किया गया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम न्यायालय में राजस्व रिपोर्ट के अनुसार क्रबिस्तान के नाम से जमीन दर्ज कर ली गई। इस भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर खाद और पुआल रख दिया है। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कर कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इस दौरान नूरुल होदा, सैमुदिन, हजरत, कुतबुद्दीन, कासिम, मेहरुद्दीन, ग्येसुदिन, बसीर, आशिक, छेदी, बुन्ना, मजहर, नूरुदिन, मंसूर, अकबर, एरुन नेशा, जमीला, रोशाना, रोबाइदा, सीतारा, बचिया, इसमुहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें