फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में धरना

Wed, 02 May 2018 11:43 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामकोला।   
विज्ञापन

टेकुआटार के पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामकोला थाना गेट पर तीन घंटे तक धरना दिया। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में आंदोलन कर रहे सपा कार्यकर्ता पुलिस पर सत्ता पक्ष के इशारे पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम कप्तानगंज व सीओ खड्डा ने ज्ञापन लेकर आंदोलन खत्म कराया। 
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार विकास कार्यों पर ध्यान न देकर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न में लगी है। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के शह पर टेकुआटार के पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रधान प्रतिनिधि रामजी गुप्ता पर फर्जी मुकदमा लगाकर गुंडा एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। अब उन्हें जिला बदर कर गिरफ्तार किया गया है। जब नौकरशाह बेलगाम और राजनीतिक लोग निरंकुश हो जाएं तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है। लगभग तीन घंटे तक चले धरने प्रदर्शन में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन और सीओ खड्डा नवीन सिंह को सौंपा गया। इस दौरान सपा नेता रणविजय उर्फ मोहन सिंह, घनश्याम सिंह, राजेश्वर सिंह, यशवंत सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम यादव, काशी नरेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, कामोद, रामप्यारे कुशवाहा, जनार्दन यादव, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें