- उपनिबंधक कार्यालय से तहसील गेट तक किया पैदल मार्च
तमकुहीराज। अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं का धरना 19वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपनिबंधक कार्यालय से तहसील गेट तक पैदल मार्च किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल वापस लेने की मांग की।
बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल की अगुवाई में तहसील के अधिवक्ताओं ने बिल को काले कानून की संज्ञा देकर वापस लेने की मांग की। इस दौरान महामंत्री अजय राय, अशोक कुमार राय, शंभू राय, अरविंद कुशवाहा, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।