फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में देह व्यापार: गेस्ट हाउस में चल रहा था 'गंदा काम'...15 जोड़े अलग-अलग कमरों में मिला- सील

Sat, 15 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल पुलिस के साथ एनके गेस्ट हाउस पर दोपहर में पहुंचे। पुलिस और एसडीएम की गाड़ी देख बाहर मौजूद संचालक भाग निकला, जबकि गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 15 से अधिक युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर नगर पालिका के एनएच-28 के किनारे अवैध तरीके से संचालित हो रहे गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने टीमटीम के साथ छापा मारा। अचानक इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरे से 15 जोड़े युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसमें कुछ लड़कियां नाबालिग हैं।

विज्ञापन


मौके से संचालक भाग निकला। केयर टेकर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस की सरफरस्ती में यह गेस्ट हाउस कई महीने से संचालित हो रहा था। कुशीनगर और कसया में अवैध तरीके से मकानों में भी गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा है।

Trending Videos

कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल पुलिस के साथ एनके गेस्ट हाउस पर दोपहर में पहुंचे। पुलिस और एसडीएम की गाड़ी देख बाहर मौजूद संचालक भाग निकला, जबकि गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 15 से अधिक युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कमरों से नशीली दवाईयां और आपतिजनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। अवैध तरीके से संचालित गेस्ट हाउस के बारे में लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचा और एसडीएम ने छापा मारा। एसडीएम ने केयर टेकर से गेस्ट हाउस से जुड़े कागजात मांगा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया। सूत्रों की माने तो कई सफेदपोश होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में होने वाले देह व्यापार के खेल में शामिल हैं। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि गेस्ट हाउस अवैध तरीके से संचालित हो रहा था।

उसे सील कर दिया गया है। होटल के अंदर से मिले युवक और युवतियों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। अवैध होटलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें