फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
देश को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा जरूरी : सांसद
विज्ञापन

- निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जिले में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने की रणनीति बनाई गई।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि देश को सशक्त करने के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। इसके लिए देश के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के अलावा अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के प्रत्येक बच्चों का नामांकन कराया जा सकता है। इस कार्य में विभाग की हर संभव मदद किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला को हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, डीएम एस. राजलिंगम आदि ने संबोधित किया। बीएसए डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल और संचालन पीडी राजनाथ भगत ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, सुधीर राव, गुड्डू राय, महेश पासवान, शेषनाथ यादव, आरएस गौतम, बलवंत बहादुर, अनिल कुमार मिश्र, बीईओ पंकज कुमार सिंह, देव मूनी वर्मा, अजय कुमार तिवारी, गौरव पांडेय, सत्येंद कुमार मौर्य, जितेंद्र गौतम, उपेंद्र गुप्ता, अखिलेश चौधरी, मोहम्मद अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें