अहिरौली बाजार। क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़, मोतीपाकड़, जगदीशपुर, बरडीहा,सेन्दुरिया विशुनपुर, खुरहुरिया, महुअवा खुर्द, बैरिया, बगरादेउर, पिपरा, विशुनपुरा, गिदहा चक बैरिया, गुदरहिया, लक्षीराय आदि गांव के युवाओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर डाॅ. आंबेडकर की जयंती मनाई। इसमें युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन केडिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित संविधान का निर्माण कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त किया। उन्होंने भेदभाव और छुआछूत को खत्म करते हुए समाज के सभी वर्गों को समानता का अधिकार दिलाया।
इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई, रामप्रताप, लक्ष्मण यादव, हरिकेश भाई, शिवकुमार यादव, हसरत अली, ममता सिंह, जितेंद्र प्रसाद, गोलू कुमार, मनीष प्रसाद, रवि प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद