फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल संचालक पर अभद्रता का आरोप

Sat, 25 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल संचालक पर इलाज के नाम पर आठ हजार रुपये ठगने और तीमारदारों के साथ अभद्रता करने के मामले में पीड़ित ने एसडीएम को पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र चखनी खास निवासी अमन साह के बहन ने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए परिजन लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद इमरजेंसी में इलाज के नाम पर पांच हजार रुपये संचालक ने जमा करा लिया, लेकिन नवजात के स्वास्थ्य में मामूली सुधार भी नहीं हो सका। इसके बाद नवजात के खून आदि जांच के लिए पडरौना स्थित पैथालॉजी भेजने के नाम पर तीन हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान लिया गया। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर तीमारदार ज़ब नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल में जाने लगे तो संचालक और अस्पताल कर्मियों ने तीमारदारों के साथ अभद्रता की। काफी देर बाद नवजात को दूसरे अस्पताल में परिजन लेकर गए। शाम को पीड़ित ने एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें