फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रोडवेज बस स्टैंड गेट पर प्राइवेट बसों का कब्जा, सरकारी बसों को नहीं मिल रहीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधारा हुआ पाठ: फोटो है।- गेट पर बसें खड़ी कर यात्रियों को बैठाने का आरोप, राजस्व के नुकसान के बावजूद जिम्मेदार मौन
विज्ञापन


पडरौना। रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट पर प्राइवेट बस चालकों की मनमानी से सरकारी बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। प्राइवेट बस चालक रोडवेज बसों के आगे अपनी बसें खड़ी कर यात्रियों को बैठा लेते हैं। इससे रोडवेज बसों को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही हैं और परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पडरौना डिपो के मुख्य गेट पर प्राइवेट बसें घंटों खड़ी रहती हैं। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्राइवेट बसों के चालक और एजेंट अपने वाहनों में बैठा लेते हैं। कई बार प्राइवेट बसें रोडवेज बसों के आगे आड़ी-तिरछी खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे सरकारी बसों को गेट से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है। इसका खामियाजा यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने की तैयारी से पहुंचे यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल पाती। प्राइवेट बसों में यात्रा करने वाले लोगों से मनमाना किराया वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि कई बार प्राइवेट बस चालकों का मना किया गया है। जांच करने पर वे भाग जाते हैं। शीघ्र ही पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें