फाजिलनगर पावानगर महावीर इंटर काॅलेज में आफिस के बाहर कुर्सी पर बैठकर दायित्वों का निर्वहन करते
- फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज में लंबी छुट्टी के बाद विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य को चार्ज मिलने के बाद भी आफिस में ताला लगा दिया। उन्होंने बाहर बैठ कर दायित्वों का निर्वहन किया। विद्यालय में ऊहापोह का माहौल है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अपने पास चार्ज होने का दावा कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय दिसंबर माह में अस्वस्थ होने के चलते चार माह की छुट्टी पर चले गए। प्रबंध तंत्र ने विद्यालय की व्यवस्था चलाने के लिए उप प्रधानाचार्य विश्राम यादव को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का चार्ज दिला दिया। चार मार्च को छुट्टी समाप्त होने पर छह मार्च को विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से चार्ज ले लिया। 13 मार्च काे पहुंचे तो आफिस का ताला बंद था। कार्यालय खोलने को कहा तो बताया गया कि चाबी नहीं है। इसके बाद वहां बाहर ही बैठकर अपने दायित्वों को निर्वहन किया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य विश्राम यादव का कहना है कि वर्तमान में प्रधानाचार्य का पदभार मेरे पास है। प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयवर पांडेय ने बताया कि छह मार्च को उन्होंने मुझे कार्यभार सौंपा था। इसकी पुष्टि आॅफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज से हो सकता है। इसके अलावे विभागीय पोर्टल पर भी अपलोड है। प्रबंध समिति के जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।