फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 20 घंटे बाद घटनास्थल से पांच किमी दूर कुक्कुथा नदी में मिला प्रिंस का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिखई घाट पर नहाने के दौरान डूबा था बालक, घटनास्थल से पांच किमी दूर मिला शव
विज्ञापन

सपहा। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड दो मां कोटेश्वरी नगर (करमैनी प्रेमवलिया) स्थित रिखई घाट पर शनिवार की शाम नदी में नौ वर्षीय बालक प्रिंस डूब गया। रविवार को उसका शव करीब 20 घंटे बाद आंध्या के समीप कुक्कुथा नदी में बरामद हुआ। शव घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर बहकर पहुंचा था। शव मिलने के बाद परिजन में चीख- पुकार मच गई।
कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्डवासी पिंटू कुशवाहा का नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस शनिवार शाम अपने साथी हिमेश के साथ घर पर बिना बताए रिखई घाट गया था। घाट पर व्रत रखने वाली महिलाएं स्नान कर रही थीं। इसी दौरान दोनों बालक भी नदी में उतर गए। तेज धारा में दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद एक महिला ने हिमेश को बचा लिया लेकिन प्रिंस तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में काफी देर तक अभियान चलाया। रविवार को आंध्या के समीप कुक्कुथा नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार राहुल खरवार और थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय लोग भी तलाश अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें