कसया। स्वच्छता, उपस्थिति और नामांकन को लेकर अग्रणी बने कसया विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय माली टोला के समस्त शिक्षकों को एसडीएम डॉ.संतराज बघेल ने पुरस्कृत किया। एसडीएम ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और इन शिक्षकों से आगे भी बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।
शनिवार को बीआरसी पर हुए कार्यक्रम में एसडीएम ने प्रधानाध्यापक महेश कुमार, शिक्षिका पूनम रानी, ममता यादव व रवि प्रकाश यादव को सम्मानित किया। कहा कि प्राथमिक शिक्षा राष्ट्र की नींव है। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद