खड्डा। कस्बा के सुभाष चौक स्थित रेलवे फाटक के पास दिन में कई बार जाम लगता है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कस्बा के लोगों ने रेलवे फाटक पर फ्लाइओवर या अंडर पास बनवाने की मांग की है।
कस्बा के अंकित प्रताप सिंह, मुकेश मोदनवाल, गणेश तिवारी, रोहित चौहान, सुनील रौनियार, संदीप श्रीवास्तव, अश्विन दूबे ने बताया कि रेलवे ढाला के दोनों तरफ सड़क की पटरियों पर फुटपाथ के व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके अलावा वहां बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं।
रेलवे ढाला बंद होता है तो सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जब रेलवे ढाला खुलता है तो सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन खड़े होने के चलते वहां जाम लग जाता है, जिससे निकलने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
दिन के तीन बजे के बाद यह समस्या बढ़ जाती है। लोगों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए वहां फ्लाइओवर या अंडर पास बनाने की मांग की है।