फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रॉकेटरी कैनसेट प्रतियोगिता की तैयारी तेज, इसरो बनाएगा हैबिटेट सेंटर

विज्ञापन
इसी जगह से लांच होंगे रॉकेट। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
कुशीनगर/गुरवलिया बाजार। सेवरही क्षेत्र के जंगलीपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे होने वाली रॉकेटरी कैनसेट प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। बाढ़ से प्रभावित रहने वाले इस क्षेत्र में इंस्पेस द्वारा इसरो और एसआई के सहयोग से ऐतिहासिक इबारत लिखी जाएगी। गंडक के किनारे 29, 30 और 31 अक्तूबर को विज्ञान और राजनीति से जुड़े दिग्गज जुटेंगे। यहां एक के बाद एक कुल 50-60 रॉकेट लांच किए जाएंगे। यह करीब 1 से 1.5 किमी ऊपर जाएंगे और उसमें से बाद में सेटेलाइट निकलेगा। प्रक्षेपण के लिए तैयार किए गए स्थल को अब नारायणी (गंंडक) प्रक्षेपण धाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में इसरो चेयरमैन, इंस्पेस चेयरमैन और अंतरिक्ष स्टेशन पर हाल ही में जाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भी आगमन होगा। बाहर से रॉकेट लांचिंग के लिए टीम भी आएगी। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने गोरखपुर मंडल के स्कूली छात्र, छात्राओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया है। इसमें कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज के 80,000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से 100 बच्चों को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित करेंगे। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के मुताबिक हैबिटेट सेंटर बनाने की तैयारी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन द्वारा की जा रही है, जिसमें स्पेस की तरह कमरा बनाकर अंतरिक्ष का अनुभव दिया जाएगा। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 700 छात्र, छात्राएं और उनके साथ विशेषज्ञ टीम आएगी।
जंगलीपट्टी गांव में नदी के किनारे प्रक्षेपण स्थल पर रॉकेट के उड़ान के लिए 4-5 की संख्या में लांच पैड तैयार किया जा रहा है। इसके पहले 14-15 जून को जंगलीपट्टी में दो रॉकेट का सफल परीक्षण किया जा चुका है। इसके बाद इसरो की टीम ने उक्त स्थल को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए फाइनल किया था। विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 600 छात्रों की 50 से अधिक टीमें इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन वी नारायणन 27 को कुशीनगर आएंगे। भारतीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इंस्पेस) के चेयरमैन पवन कुमार गोयनका 28 को आएंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला प्रतियोगिता के अंतिम दिन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर कर रहे हैं। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के साथ सीडीओ गुंजन द्विवेदी तीन दिन पूर्व जंगलीपट्टी पहुंची थीं। लांच पैड के निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया था।
विज्ञापन


कोट,



मेरी मांग पर मुहर लगाते हुए इसरो और इंस्पेस द्वारा रॉकेट लांचिंग से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम कुशीनगर में किया जा रहा है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। इसमें उत्तर प्रदेश शासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।इसरो और इंस्पेस के चेयरमैन भी इस कार्यक्रम में आएंगे। इसके अलावा ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भी आगमन होगा। इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम उत्तर भारत में इससे पहले कभी नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना और उस प्रतियोगिता का गंडक के किनारे आयोजित होना, इस पूरे क्षेत्र के विकास का नया द्वार खोलेगा।
विज्ञापन


-शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें