पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया के सिरसिया कला गांव में सोमवार को डीएम के निर्देश पर सरकारी राशन की दुकान के लिए कोटेदार का चयन हुआ। इसमें गांव के कोटेदार रहे हृदेश कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनैना गुप्ता को 23 मतों से पराजित कर दोबारा कोटेदार चयनित हुए।
गांव की पुरानी दुकान में अनियमितता और गबन की शिकायतों के चलते करीब पांच माह पूर्व दुकान निलंबित कर दी गई थी। इसके बाद ग्रामीणों की मांग पर अगस्त में चुनाव हुआ था, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप और गड़बड़ी के चलते परिणाम स्थगित कर दिया गया था।