फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेगुलेटर फाटक की मरम्मत की तैयारी

Fri, 17 Jul 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा गोपाल रेगुलेटर के क्षतिग्रस्त फाटक की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को महाराजगंज सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विनोद कुमार के नेतृत्व में अभियंताओं और तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त फाटक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर स्थित सिसवा गोपाल रेगुलेटर खड्डा क्षेत्र में पड़ता है, जबकि इसकी देखरेख सिंचाई विभाग, महाराजगंज के जिम्मे है। निरीक्षण के दौरान तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त फाटक की स्थिति का परीक्षण किया और मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने को लेकर आवश्यक तैयारियां कीं।उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को नहर में 8500 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा है।

अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि रेगुलेटर की तकनीकी जांच कर मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द फाटक को दुरुस्त कर नहर प्रणाली को सुरक्षित एवं सुचारु रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें