उजारनाथ। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है। प्रेमी के शादी से इन्कार करने के बाद चार माह की गर्भवती प्रेमिका रविवार शाम थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितेश प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही युवक रितेश प्रसाद ने उससे शादी का वादा कर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवक लगातार शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने दूसरी जगह चुपचाप अपनी शादी तय कर ली। युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवक के संबंधों के कारण चार माह की गर्भवती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाया। काफी देर तक पंचायत और समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों की शादी तय होने की चर्चा भी हुई थी, लेकिन युवक के भाई की हत्या हो जाने के कारण उस समय शादी नहीं हो सकी थी। दोनों एक ही गांव के निवासी और पड़ोसी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी रितेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।