फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर माहौल गरमाया

Wed, 10 Jan 2018 11:34 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बैठे सदस्य। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कसया। कुश्‍ाीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक प्रमुख  के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। दोनों पक्ष की तरफ से डीएम को दिए गए शपथ पत्र में सदस्यों की संख्या ने मामले को पेंचिदा बना दिया है। इसकी पुष्टि के लिए बुधवार को एसडीएम कसया के कार्यालय में सदस्यों का बयान दर्ज कराया गया। साथ ही उनके हस्ताक्षर भी प्रमाणित कराए गए। इसके चलते कसया तहसील में दिन भर गहमा-गहमी बनी रही।
विज्ञापन


 फाजिलनगर ब्लॉक के वार्ड संख्या पांच अवरवा सोफीगंज की बीडीसी सदस्य रिंकी लक्ष्मी ने 63 बीडीसी सदस्यों के हलफनामा के साथ बीते एक जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव का पत्र सौंपा था। इसी दिन वार्ड संख्या 23 गौरा खोर की बीडीसी व वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रैबून नेशा ने अपने समर्थन में 94 बीडीसी सदस्यों का हलफनामा डीएम को सौंपा।

इस ब्लाक में कुल बीडीसी सदस्यों की कुल संख्या 111 है, जबकि अविश्ववास प्रस्ताव के लिए पक्ष और विपक्ष में सौंपे गए बीडीसी की संख्या 157 हो जा रही है। डीएम आंद्रा वामसी ने एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल को बीते तीन जनवरी को इस मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया था। इस पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बीडीसी सदस्यों को 10 जनवरी को तहसील में पहुंचकर अपने हस्ताक्षरित बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 10 बजे से एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल की मौजूदगी में बारी-बारी से बीडीसी सदस्यों का बयान दर्ज होना शुरू हुआ। इस संबंध में एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि कुल 111 बीडीसी महिला व पुरूष सदस्यों में से 108 सदस्यों ने अपना हस्ताक्षरित बयान दर्ज कराया है। सदस्यों की तरफ से दर्ज कराए गए बयान प्रपत्रों की जांच कर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। 
-
बीडीसी सदस्यों का बयान दर्ज कराने के लिए तहसील परिसर में लक्जरी वाहनों के साथ वर्तमान ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक देर शाम तक जमे रहे। वहीं अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले खेमे के लोग भी मुस्तैद रहे। पक्ष व विपक्ष के लोगों के अलावा समर्थकों की गाड़ियों से तहसील परिसर भरा हुआ था। बीडीसी सदस्यों के बयान दर्ज कराने के लिए लक्जरी वाहनों से तहसील में लाया गया था।

 बीडीसी सदस्यों के बयान दर्ज होने के दौरान तहसील परिसर में फाजिलनगर ब्लाक के अधिकांश गांवों के ग्राम प्रधान भी पहुंचे हुए थे। प्रधान अविश्वास प्रस्ताव के कारण व सदस्यों की संख्या को लेकर चर्चा करते रहे। पक्ष व विपक्ष की इस घेराबंदी के बीच तमाम ग्राम प्रधान ऐसे भी थे जो मौका देखकर दोनों पक्ष में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें