फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाई गईं 10 झोपड़ियां, सड़क से भ्ाी हटवाया अतिक्रमण

Wed, 10 Jan 2018 11:05 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बुधवार को कुश्‍ाीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया पाठक ग्राम सभा में खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से बनी 10 झोपड़ियों के साथ गांव की सड़कों पर से भी अतिक्रमण को हटाया गया। राजस्व व पुलिस टीम ने विवादित मामलों के समाधान का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


गड़हिया पाठक ग्राम सभा में नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, पुलिस कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, हल्का लेखपाल जयंत गुप्ता व अश्विनी राय आदि पहुंचे और विवादित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान ग्राम सभा में खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 10 झोपडियों के साथ सड़क पर से अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके अलावा सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली, पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरहवा, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरेया भेलई और बरवापट्टी थाना क्षेत्र के अशोकवां खुर्द गांव में भी राजस्व और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटवाया। 

इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, बीरन प्रसाद, अशोक वर्मा, सुरेश शर्मा, देवचंद्र प्रसाद, राधेश्याम दिक्षित, मुकेश कुमार, रामगोविन्द, राजेन्द्र यादव, राजन राय, गोविन्द मिश्रा, रजनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें