कुशीनगर। पडरौना कोतवाली थानाक्षेत्र के सिधुआ गांव के पास ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ बसहिया उर्फ बनबीरपुर के असफाक को पकड़ लिया। पुलिस उसे सिधुआ चौकी ले गई। कब्जे में लिए गए संदिग्ध मांस का सैंपल पशु पालन विभाग को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया उर्फ बनबीरपुर गांव निवासी असफाक बाइक से मांस बेचने जा रहा था। मांस से दुर्गंध उठ रही थी। लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस की जांच में आरोपी असफाक ने बताया कि वह बिहार प्रांत के मधुबनी बाजार से मांस लेकर बसहिया गांव में बेचने के लिए ला रहा है। 35 किलों मांस बाइक पर बोरे में भरकर रखा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी स्पष्ट नहीं कुछ बता रहा था। पुलिस के अनुसार बसहिया में पशु तस्करी और अवैध मांस का कारोबार पूरी तरह बंद हो चुका है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मांस को जांच के लिए पशु अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।