फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से 24 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 23 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहीद अमीय नगर मोहल्ला स्थित रामकोला रोड पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग डेढ़ सौ घरों के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से घरों में पेयजल संकट गहरा गया। मोबाइल चार्जिंग, कूलर, पंखे समेत अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विद्युत कर्मी मौके पर पहुंचकर पूरे बुधवार को पूरा दिन ट्रांसफार्मर की मरम्मत में जुटे रहे।
इस संबंध में जेई शुभम गौड़ ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर दी गई है और शाम तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर से करीब 150 घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें