सपहा। मंगलवार की रात क्षेत्र के भिखारी पट्टी के पास एक खेत में बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे विद्युत उपकेंद्र गोपालगढ़ के सपहा फीडर की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही।
जानकारी के मुताबिक, नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 8, पंडित राजमंगल पांडेय नगर के टोला भिखारीपट्टी के एक खेत में रात को 11 हजार वोल्ट का तार गिर जाने से गोपालगढ़ विद्युत उपकेंद्र के सपहा फीडर क्षेत्र का करीब दो दर्जन गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के सपहा, मुरलीपट्टी, नौगांवा, पिखरभिंडा, नौकाटोला, लक्ष्मीपुर, भिखारीपट्टी, प्रेमनगर आदि गांव के लोगों को रात भर परेशान होना पड़ा। बुधवार सुबह करीब नौ बजे बिजली कर्मिचारियों ने टूटे तार को सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। गोपालगढ़ जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का तार मंगलवार रात टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित थी। उसे सही कराकर बिजली आपूर्ति बाहल कर दी गई है।