फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से 12 से गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
नुमान टोला के पास टूटा बिजली का पोल व तार।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तीन दिनों से 12 से गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

आंधी-बारिश से विद्युत निगम की व्यवस्था चरमाई, उपभोक्ता परेशान
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। आंधी-बारिश से विद्युत निगम की व्यवस्था चरमा गई है। कई खंभे उखड़ गए हैं तो जगह-जगह जर्जर तार टूट गए हैं। इससे क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति है। गर्मी में लोग बेहाल हैं।
बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने विद्युत निगम की आपूर्ति व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

आंधी की वजह से तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सेवरही विकास खंड के पिपराघाट एहतमाली और पिपराघाट मुस्तकिल, राजपुर खास, जोगनी, प्रभुनाथ चौराहा, मोतीराय टोला, हनुमान टोला सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। दहारी टोला के पुजारी सिंह, राजपुर खास के ध्रुव निषाद, मुसहरी टोला के राजकुमार, हनुमान टोला के नगीना साहनी, शिव टोला के शिवपूजन निषाद आदि का कहना है कि आंधी से तार और खंभे को काफी क्षति हुई है। तीन दिनों से बिजली नहीं आने से पेयजल का संकट हो गया है। गर्मी से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। मोबाइल फोन चार्च करने के लिए रकम देकर जनरेटर से चार्ज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने विद्युत निगम से अधिकारियों से आंधी से प्रभावित गांवों में बिजली के खंभों व तारों को सही कराने की मांग की है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड सेवरही के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता का कहना है कि प्रभावित गांवों में आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराना प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें