फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से बिजली गुल, पानी का भी संकट बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से बिजली गुल, पानी का भी संकट बढ़ा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के जिन गांवों में बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी से तार-पोल टूटने के बाद से गुल हुई बिजली रविवार को भी नहीं आई। इसके चलते इन गांवों के लोग बिजली के साथ पानी की किल्लत से भी जूझ रहे हैं। मोबाइल फोन चार्ज कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। हालांकि, सेवरही विद्युत वितरण खंड के कर्मचारी गिरे खंभों व तारों को ठीक करने में जुटे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी-बारिश का सर्वाधिक असर राजपुर खास, जोगनी, प्रभुनाथ चौराहा, हनुमान टोला सहित कई गांवों में रहा। इसके चलते इन गांवों में बिजली के कई खंभे व तार टूटकर गिर गए थे। इससे राजपुर खास, गोलाघाट, जोगनी, रणजीत टोला, प्रभुनाथ चौराहा, बुटन टोला, नरवाजोत, दहारी टोला, तवकल टोला, हनुमान टोला, मुसहरी टोला सहित कई जगह की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों की झोपड़ियां भी ढह गई थीं। उसी दिन से इन गांवों में बिजली नहीं आई है। लोगों को बिजली के साथ पानी की किल्लत व गर्मी से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि इन गांवों में बिजली के सभी उपकरण जवाब दे चुके हैं और लोगों को मोबाइल फोन चार्ज कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों से बिजली व पानी की समस्या से जूझ रहे प्रमोद कुमार सिंह, सरल शर्मा, आदित्य यादव, ध्रुव निषाद, पुजारी सिंह, प्रभुनाथ यादव, संजय सिंह आदि का कहना है कि बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इन लोगों ने बिजली निगम से क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को शीघ्र दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू की जाने की मांग की है। इस संबंध में सेवरही विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता का कहना है कि क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को दुरुस्त कराया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें