कार्रवाई करते बिजल विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। विद्युत चोरी रोकने और बिजली बकाएदारों पर कार्रवाई करने के लिए विभाग ने रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई किया। इस दिन भाग ने पडरौना शहर में कुल 22 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे और 15 लाख रुपये का बकाया बिजली भुगतान वसूला। इससे बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
जेई विशंभर प्रसाद की अगुवाई में नगर के लाजपत नगर और कन्नौजिया वार्ड में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में विभाग ने 15 लाख रुपये बकाया वसूला। इसके अलावा 22 बड़े बकाएदारों के विद्युत देयों का भुगतान न करने की दशा में उनका कनेक्शन काट दिया।
इस कार्रवाई में एक्सईएन संजय कुमार यादव, एसडीओ देवेश कुमार, विजय कुमार, संतोष मिश्र आदि शामिल थे। इस संबंध में एक्सईएन संजय यादव का कहना है कि शहर में करीब 8 लाख बिजली के बड़े बकाएदार हैं। सभी बकाएदार विभाग से संपर्क कर अपने बिल का भुगतान कर दें। अन्यथा ऐसे ही अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।