फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत जानकारी सोशल मीडिया पर डालने

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत जानकारी सोशल मीडिया पर डालने
विज्ञापन

वाले प्रत्याशी को नोटिस देगा जिला प्रशासन
एक प्रत्याशी ने स्ट्रांग रूम का कैमरा बंद होने की बात सोशल साइट पर की है पोस्ट
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में एक कैमरा बंद होने की बात खड्डा विधानसभा क्षेत्र के एक निर्दल प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम एस. राजलिंगम का कहना था कि स्ट्रांगरूम का कोई कैमरा खराब नहीं है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी पोस्ट की गई है। इस पर संबंधित प्रत्याशी को नोटिस दिया जाएगा।
खड्डा विधानसभा क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी विजय कुशवाहा ने बताया कि उन्हें उनके चुनाव अभिकर्ता ने फोन पर सूचना दी कि खड्डा विधानसभा के स्ट्रांग रूम का कैमरा करीब एक घंटे तक बंद रहा। उन्होंने इसकी शिकायत खड्डा की आरओ से करने के लिए प्रार्थना पत्र अपने एक करीबी से भेजा है। विजय कुशवाहा ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है कि आज विधानसभा खड्डा में ईवीएम के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा बंद रहा। अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, सरकार और विशेषकर आरओ खड्डा की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम एस. राजलिंगम का कहना था कि स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिए दो कैमरे लगाए गए हैं। एक मुख्यगेट पर और दूसरा स्ट्रांगरूम के बाहर। वहां सीआरपीएफ और पुलिस का पहरा है। उन्होंने बताया कि खड्डा की आरओ उपमा पांडे को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। उन्होंने फुटेज चेक की है। कैमरा खराब नहीं था। गलत सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले प्रत्याशी को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें