फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाक विभाग लगाएगा शिविर, आधार कार्ड बनवाने में होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर। आधार कार्ड बनने और संशोधन कराने में लोगों की परेशानियों को देखते हुए डाक विभाग की ओर से प्रत्येक शनिवार को देवरिया और कुशीनगर के डाक घरों में शिविर लगाया जाएगा।
इससे काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। अभी तक सिर्फ कुछ ही डाक घरों में आधार कार्ड बनाने और संशोधन की व्यवस्था थी। देवरिया डाक अधीक्षक ने ऐसा आदेश जारी किया है। इसके लिए डाक कर्मियों का शेड्यूल भी तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र की अनिवार्यता के चलते परिषदीय स्कूलों में नामांकन नहीं बढ़ पा रहा है। इसके लिए अभिभावकों को नया आधार कार्ड बनाने, संशोधन कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं खतौनी में सुधार कराने, बुजुर्गों को पेंशन के लिए आधार में संशोधन के लिए कई दिनों तक परेशान होना पड़ता था।
अफसरों के पास आम लोगों की शिकायत के अलावा लक्ष्य के अनुसार कई सरकारी योजनाओं को पूरा नहीं होने का मामला जिला स्तरीय बैठक में सामने आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें