फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर में चोट की पुष्टि...दो जगह खून के थक्के

Wed, 08 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। परसौन गांव में संदिग्ध हालात में सोमवार को युवती की घर में ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने व दो जगह खून के थक्के जमने की पुष्टि हुई है। मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी के लिए पुलिस युवती के भाई से पूछताछ में कर रही है।
विज्ञापन

परसौन की काजल गौड़ (19) की सोमवार सुबह करीब छह बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। दरवाजे पर करीब 10 बजे पहुंची पुलिस ने शव देखा। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती के भाई बिग्गन गौड़ ने ही उसकी पिटाई की थी। पुलिस भाई को हिरासत में लेना चाहा तो परिजन व गांव वाले विरोध करते हुए युवती के आंगन में गिरने से मौत की बात कही और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में सोमवार देर शाम करीब सात बजे परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया आरोपी युवक को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें