फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटे का दोस्त बता आभूषण उड़ाए

Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकडि़यार बाजार। बेटे का दोस्त बताकर जालसाज ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर फुलवरिया की बुजुर्ग शैला देवी का का आभूषण उड़ा दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में शैला देवी ने बताया कि वह फेरी लगाकर सरसों का तेल बेचती हैं। मंगलवार को वह रायपुर खास के साप्ताहिक बाजार में तेल बेचने जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार युवक ने खुद को उनके बड़े बेटे रमेश का दोस्त बताया। कहा कि रमेश मुंबई से कीमती सामान भेजा है। उसे लेने के लिए उन्हें कोटवा चलना होगा। उसके साथ कोटवा चली गई। वहां युवक ने बहाने से पहले महिला की नाक का आभूषण उतरवा लिया। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर उसने पायल और मंगलसूत्र भी उतरवा लिए। इसके बाद उन्हें वहीं रुकने के लिए कहकर वहां से भाग गया। काफी देर इंतजार के बाद युवक नहीं आया तो उन्हें जालसाजी का अहसास हुआ। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें