फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगा ऑनलाइन एआई कोर्स

Sat, 04 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 15 अप्रैल से मुफ्त ऑनलाइन एआई कोर्स शुरू होगा। विद्यार्थियों को 20 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने पर विद्यार्थियों को दो क्रेडिट पॉइंट्स और प्रमाणपत्र मिलेगा। साथ ही आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन

कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी मुफ्त में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सीख सकेंगे। 15 अप्रैल से शुरू होने वाले इस निशुल्क ऑनलाइन एआई अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सात अप्रैल तक पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीक से परिचित कराकर उन्हें भविष्य में रोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान एआई की मूल अवधारणा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम की समझ, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इमेज रिकग्निशन और ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा। साथ ही छात्रों को डिजिटल एथिक्स, साइबर सुरक्षा और एआई के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एआई कोर्स से छात्रों की पढ़ाई अधिक आसान और प्रभावी बनेगी। वे स्मार्ट स्टडी टूल्स, ऑनलाइन रिसर्च और प्रोजेक्ट तैयार करने में दक्ष होंगे। यह कोर्स न केवल उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि आईटी, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की मजबूत नींव भी तैयार करेगा। एआई का सही उपयोग छात्रों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रिसर्च को आसान बनाएगा। सही प्रॉम्प्ट लिखने की कला सीखकर विद्यार्थी न सिर्फ बेहतर उत्तर पा सकते हैं, बल्कि अपनी समझ और क्रिएटिविटी भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें