फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के पुतले को लगाई आग 

Wed, 12 Oct 2016 11:22 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
धरम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार जनपद में सकुशल संपन्न हो गया। पडरौना शहर से लगायत कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी रावण के पुतले जलाए गए। इस बीच लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन


पडरौना नगर के रामलीला मैदान में हर साल की भांति इस बार भी दशहरा का भव्य मेला लगा था। रावण का पुतला और उसे आग लगाने के बाद हुई आतिशबाजी का मंजर लोग काफी देर तक देखते रहे। हालांकि, इस बार रावण पुतला काफी छोटा था, लेकिन दूर-दूर से आए लोगों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं थी। पडरौना शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र के लोग, उनमें ज्यादातर दिन के तीन बजे तक ही रामलीला मैदान पहुंच गए थे। बच्चे जहां खिलौने खरीदने में मस्त थे, वहीं, महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं खरीदती दिखीं। खान-पान के स्टॉलों पर भी काफी भीड़ रही। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह भी सपरिवार मेला देखने पहुंचे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे रावण के पुतले को आग लगाई गई। उसके बाद शुरू हुई आतिशबाजी, जो करीब एक घंटे तक होती रही। मेला खत्म होने के काफी देर बाद तक पडरौना शहर में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। नगर के छुछिया गेट पर दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ आयोजित भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार वहां भी दशहरा मेला की धूम रही। भगवान राम की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। रावण के पुतलादहन के बाद एक दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ से भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। उसके बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कुंवर महेश्वर प्रताप शाही, ब्लॉक प्रमुख तमकुही वशिष्ठ राय, ओमप्रकाश सिंह, नियामतुल्लाह अंसारी, सर्वदेव गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अब्दुल मन्नान, त्रिवेणी गुप्ता, उपेंद्र सिंह, कलाम आजाद, अंजनी सिंह, शिवरतन प्रजापति, एसओ तरयासुजान निर्भय सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज प्रमोद राय आदि मौजूद थे। पगरा पडरी में गांववालों की तरफ से रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर दरोगा सिंह, चंदन सिंह, सुदामा गुप्ता, अभिमन्यु पांडेय, मनोज सिंह, रमाशंकर सिंह, सुखसागर सिंह, मनीष,  श्रीराम गोंड आदि उपस्थित रहे। माधोपुर बुजुर्ग में दशहरा मेला के दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर सुजीत सिंह, अनिल सिंह, आदर्श राय, राजन राय, मनोज सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। भटवलिया नंबर-दो में आयोजित दहशरा मेला में भी काफी भीड़ रही। तमकुहीराज के शिवमंदिर परिसर में विजयादशमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। श्री दुर्गा पूजन समिति शिवमंदिर परिसर की ओर से आयोजित भंडारा में क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी श्रमदान किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख तमकुही विजय राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीत ब्याहुत, मीडिया प्रभारी राजू सिंह पटेल, मनोज सिंह, जेपी गुप्ता, प्रदीप सोनी, सशांत गुप्ता, भोला, राजू मद्धेशिया, विनय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें