फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पडरौना कोतवाली परिसर में एसपी संतोष मिश्रा ने की धर्म गुरुओं के साथ बैठक
विज्ञापन

-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी ने मातहतों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। छावनी में दुर्गा पूजा प्रतिमा पर पथराव के बाद हुए बवाल को देखते हुए कुशीनगर पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। प्रकाश पर्व दीपावली और छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी संतोष मिश्रा गंभीर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए धर्म गुरुओं से सहयोग मांगा। कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस तैयार है। आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर त्योहार में किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी। धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते हुए एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ रहते हुए त्योहार को मनाएं। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश यदि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय पुलिस की सोशल मीडिया सेल निगरानी कर रही है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मूर्तिकारों के पास से प्रतिमा पंडाल तक लाने और पंडाल से विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं और पंडाल आयोजकों को उनका नंबर भी मुहैया करा दिया गया है। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर व्यास नारायण उमराव, सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय, इंस्पेक्टर रवि कुमार राय, पीआरओ भूपेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें